Move to Jagran APP

युवक का शिकार करने के बाद कैमरे में फिर कैद हुआ तेंदुआ, लोगों में दहशत का महौल

पिथौरागढ़ में इन दिनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। शहर से सटे सुकौली क्षेत्र में जहां उसने एक विक्षिप्त युवक को मार डाला। वहीं उसकी दस्तक लोगों में खौफ का पर्याय बनी है। बीती रात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की मूवमेंट कैद हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 02:00 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 02:00 PM (IST)
युवक का शिकार करने के बाद कैमरे में फिर कैद हुआ तेंदुआ, लोगों में दहशत का महौल
बीती रात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की मूवमेंट कैद हुई।

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ में इन दिनों तेंदुए की दहशत बरकरार है। शहर से सटे सुकौली क्षेत्र में जहां उसने एक विक्षिप्त युवक को मार डाला। वहीं उसकी दस्तक लोगों में खौफ का पर्याय बनी है। बीती रात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की मूवमेंट कैद हुई। जिसके बाद से लोगों का खाैफ और बढ़ गया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं वन विभाग सतर्कता बरतते हुए पिंजरा लगा दिया है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर सुकौली गांव की सीमा में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ देखा। शव का काफी मांस गायब था। ग्रामीणों ने इसे तेंदुए के हमले की आशंका मानते हुए इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। कोतवाल रमेश तनवार, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करवाई। युवक की पहचान भूपेंद्र सिंह सौन (38) निवासी मढ़ेगांव के रू प में हुई। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि युवक मानसिक रू प से विक्षिप्त था। दिन भर जिला मुख्यालय में घूमने के बाद वह सुकौली टैंक के पास सोने के लिए चला जाता था। टैंक के पास उसके कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं।

इधर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि युवक पर तेंदुए ने हमला किया है। युवक के पेट और पिछले हिस्से का मांस गुलदार ने नोच लिया था। उन्होंने बताया कि गुलदार द्वारा मानव पर हमले की इस वर्ष क्षेत्र में यह पहली घटना है। अब क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ने की आशंका उन्होंने जताई। उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में पिंजड़ा लगा दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने को आह्वान किया है।

वन विभाग ने गुलदार के आदमखोर होने की आशंका जताते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। सुकौली क्षेत्र में तो दो दिन से गुलदार की कोई हरकत नहीं दिखी, लेकिन नगर के रई क्षेत्र में मंगलवार की रात एक गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। कपिल भट्ट के मकान में लगे कैमरे में गुलदार रात्रि 1.30 बजे पैदल मार्ग में चहलकदमी करते दिखा। गुलदार दिखाई देने के बाद से रई क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने रई क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगाए जाने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

बीते वर्ष सितंबर माह में महिला को बनाया था शिकार 

बीते वर्ष भी गुलदार ने सुकौली से कुछ दूर वरदानी मंदिर के आस-पास एक महिला को मार डाला था। महिला मोस्टामानू मेले से वापस लौट रही थी। इसके बाद क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ गई थी। गुलदार को मार गिराने के लिए बाहर से शिकारी बुलाए गए थे। कई दिनों की मशक्कत के बाद एक गुलदार मारा गया। इसके बाद से गुलदार की सक्रियता में कमी आ गई थी। इधर मंगलवार को युवक की मौत के बाद फिर खतरा मंडराने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.