Move to Jagran APP

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दावा, 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार nainital news

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की सीढ़ी से चढ़े और देश में तानाशाही पर उतर आए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:26 AM (IST)
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दावा, 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार nainital news
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दावा, 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार nainital news

हल्‍द्वानी, जेएनएन : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपाई लोकतंत्र की सीढ़ी से चढ़े और देश में तानाशाही पर उतर आए। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री देश की समस्याओं के समाधान की बात की जगह सिर्फ पाकिस्तान व मुसलमान बोल बोलकर देश में भ्रम फैला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार नफरत व धार्मिक मतभेद फैला रही है। यह सरकार जा रही है। इसके जाने के दिन आ गए हैं। वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

loksabha election banner

बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार व उसके नुमाइंदों पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी सहित यहां के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन चुकी सिरसा शक्तिफार्म की जर्जर हालत की रोड निर्माण से लेकर विकास कार्य पुरी तरह अवरुद्ध हो चुका है। सितारगंज में अतिक्रमण के नाम पर लोगों व व्यापारियों को उजाडऩे की साजिश व कांग्रेसियों को परेशान करने का मुद्दा उठाया।

भाजपा की विकास विरोधी नीतियों  को जनता से बताएं

इंदिरा हृदयेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच जाकर भाजपा की विकास विरोधी नीतियों को बताए। इस दौरान भाजपा नेता पूरन सिंह चौहान अपने 36 साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर विजय सारस्वत, शिव वर्धन सिंह, पूर्व विधायक किरण चंद्र मंडल, तारक मंडल पूर्व विधायक नारायण पाल, उत्तम अचार्य, नव तेजपाल सिंह, अनवर अहमद,  राम नगीना प्रसाद, हरीश पनेरु, संजीव सिंह, करण जंग, रामचंद्र राय आदि मौजूद थे।

धरना स्थल पर पहुंचे नेता

बैठक के बाद में दोनों नेता शक्तिफार्म में सिरसा शक्तिफार्म मार्ग की सड़क निर्माण को लेकर चलाया जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। साथ ही मांग का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का विभाग मुख्यमंत्री के पास है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता के साथ इसे विधानसभा मैं उठाकर सड़क को स्वीकृत कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के खिचड़ी भोज के दौरान सड़क पर जमकर हंगामा, नाराज गुट ने इंदिरा व अनुग्रह को घोरा

यह भी पढ़ें : सांसद भट्ट ने कहा, अर्थव्यवस्था में मंदी वैश्विक मंदी से जुड़ा अस्थायी संकट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.