Move to Jagran APP

नयनापीक की चोटी पर फिर हुआ भूस्खलन nainital news

नगर की सबसे ऊंची चोटी नयनापीक का दरकना जारी है। रविवार को पहाड़ी पर फिर भूस्खलन होने पर इसके आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 08:01 PM (IST)
नयनापीक की चोटी पर फिर हुआ भूस्खलन nainital news
नयनापीक की चोटी पर फिर हुआ भूस्खलन nainital news

नैनीताल जेएनएन : नगर की सबसे ऊंची चोटी नयनापीक का दरकना जारी है। रविवार को पहाड़ी पर फिर भूस्खलन होने पर इसके आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। नयनापीक की तलहटी में रहने वाले अनेक लोगों ने दोपहर में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने की तेज आवाजें सुनीं।

loksabha election banner

पांच दिन पहले 29 जनवरी की शाम भी नयनापीक की पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया था। इसके अगले दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने दरके हुए हिस्से का मुआयना किया था। रविवार को वही हिस्सा फिर से दरक उठा। इसके चलते कई पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी तेज आवाजें सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोगों का कहना है कि पत्थर गिरने की आवाजें काफी देर तक आती रहीं। इस बीच काफी देर तक लोग नयनापीक पर नजर गढ़ाए रहे। तीन दिन पूर्व क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान ही भूगर्भशास्त्रियों ने दरके हुए हिस्से का कुछ कच्चा भाग गिरने की आशंका जता दी थी, जो रविवार को सच होता दिखा। भूस्खलन शुरू होते ही लोगों ने सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी। उनका कहना है कि बारिश के दौरान भूस्खलन की आशंका बढ़ जाती है। इसके चलते क्षेत्रवासियों ने पहाड़ी के निचले क्षेत्र में सुरक्षा दीवारें जल्द बनाने का बनाने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें : नैनीताल पर फिर मंडराया खतरा, चायना पीक की पहाड़ी दरकी; दहशत में घरों से बाहर आए लोग

ये भी पढ़ें : आइआइएम रोकेगा उत्‍तराखंड में युवाओं का पलायन, युवाओं को स्‍टार्टअप से जोड़ा जाएगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.