Move to Jagran APP

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ की दावेदारी के बाद किच्छा में कुरुक्षेत्र का मैदान तैयार

बेहड़ की किच्छा से मजबूत दावेदारी करने वाले दूसरे नेताओं को कहां पसंद आने वाली थी। कुछ लोग खुल कर विरोध का भी एलान कर दिया। हालांकि यह सीट उत्तराखंड बनने के बाद कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। पर गुटबाजी का लाभ भाजपा को दो बार मिल चुका है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 08:15 AM (IST)
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ की दावेदारी के बाद किच्छा में कुरुक्षेत्र का मैदान तैयार
कांग्रेस के वोट सर्वाधिक तादात में होने के बाद भी कांग्रेस सुरक्षित माने जाने वाली सीट से चुनाव हार गई।

जागरण संवाददाता, किच्छा : विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी एक वर्ष हो, लेकिन किच्छा में महाभारत की पटकथा अभी से लिखी जा चुकी है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ की किच्छा से दावेदारी से भूचाल आ गया। महाभारत से पहले ही कुरुक्षेत्र के मैदान में योद्धा अपने हथियार लेकर तैयार होते दिखाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को किच्छा से विधानसभा चुनाव लडऩे की दावेदारी की थी। उन्होंने एक फरवरी से अपने जन्मदिन के दिन बड़ा आयोजन करने की भी तैयारी शुरु कर दी है। बेहड़ की किच्छा से मजबूत दावेदारी करने वाले दूसरे नेताओं को कहां पसंद आने वाली थी। कुछ लोग खुल कर विरोध का भी एलान कर दिया। हालांकि यह सीट उत्तराखंड बनने के बाद कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। लेकिन गुटबाजी का लाभ भाजपा को दो बार मिल चुका है।

गुटबाजी का आलम पिछले विधानसभा चुनाव में दिखा जब तत्कालीन सीएम हरीश रावत भी सबकी आंख की किरकिरी बने हुए थे। परिणाम भाजपा की जीत के रूप में सामने आया। जबकि उत्तराखंड गठन के बाद रुद्रपुर किच्छा के एक ही विधानसभा होने के चलते दोनों बार तिलक राज बेहड़ कांग्रेस से विधायक चुने गए। लेकिन रुद्रपुर से अलग होकर किच्छा के अलग होने के बाद दोनों ही विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम दोनों बार लहराया। कांग्रेस के परंपरागत वोट सर्वाधिक तादात में होने के बाद भी कांग्रेस सुरक्षित माने जाने वाली सीट से चुनाव हार गई।

अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने एक बार फिर जब किच्छा से ताल ठोकी तो घमासान शुरू हो गया। देखना यह है कि कांग्रेस की यह गुटबाजी आगामी विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलाती है। रुद्रपुर से कांग्रेस की ओर से कौन चेहरा होगा, इसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बेहड़ के किच्छा से दावा करने पर रुद्रपुर में कई लोग टिकट के लिए दावे कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.