Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले चार दिन बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kumaon Weather News Update दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। बुधवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बारिश की गतिविधि बनी रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 07:34 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:34 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले चार दिन बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले चार दिन बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। बुधवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बारिश की गतिविधि बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इसे आरेंज अलर्ट में रखा है।

loksabha election banner

दो दिनों की बूंदाबांदी के बाद झमाझम बारिश

हल्द्वानी में दो दिनों से बूंदाबांदी तक सिमटी बारिश बुधवार को जोर पकड़ गई। हल्द्वानी के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे तक हुई बारिश से नैनीताल रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में कमी आई है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी       30.8          25.6

नैनीताल       24.0           13.0

मुक्तेश्वर      17.9          15.9

अल्मोड़ा        27.5          21.0

चम्पावत       23.7          19.0

पिथौरागढ़      24.7         18.9

पर्वतीय जिलों में लगातार दूसरे दिन पारा गिरा

कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में तापमान में कमी का सिलसिला जारी है। लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट आई है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री से नीचे तो न्यूनतम 16 डिग्री पर आ गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.