Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, किन जिलों में हो सकती है बारिश

Kumaon Weather Update कुमाऊं में बारिश का दौर थमने से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को आंशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:27 AM (IST)
Kumaon Weather Update : जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, किन जिलों में हो सकती है बारिश
Kumaon Weather Update : जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, किन जिलों में हो सकती है बारिश

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : कुमाऊं में बारिश का दौर थमने से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को आंशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना है। नैनीताल और चम्पावत जिले में अधिकांश स्थानों पर व अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार हो सकती है। नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे का यलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी       34.9               27.4

नैनीताल       24.0              12.0

मुक्तेश्वर        24.4              15.1

अल्मोड़ा       31.6              19.5

चम्पावत        28.2            18.2

पिथौरागढ़     29.4             18.5

नेपाल से लगे इलाकों में संचार सेवा ठप

नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी क्षेत्र में विगत पांच दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप है। नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। नेपाल सीमा से लगे अधिकांश क्षेत्रों में मात्र बीएसएनएल की संचार सेवा भर ही उपलब्ध है। बीएसएनएल की लचर सेवा के चलते भारतीय उपभोक्ताओं को नेपाल की संचार सेवा का सहारा लेना पड़ता है। जो काफी महंगी साबित होती है। अति आवश्यक कार्य होने पर ही उपभोक्ता इस सेवा का प्रयोग करते हैं। विगत पांच दिनों से जौलजीबी सहित नेपाल सीमा पर बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है। जौलजीबी में गुस्साए व्यापारियों ने बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फंूका। दो दिन के भीतर संचार सेवा बहाल नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.