Today In Haldwani : हल्द्वानी में आज इन आयोजनों पर रहेगी नजर
भीम आर्मी व अम्बेडकर मिशन एंड फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। आंबेडकर स्कूल जवाहर ज्योति दमवाढूंगा में दोपहर 12 से एक के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी
हल्द्वानी: भीम आर्मी व अम्बेडकर मिशन एंड फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। आंबेडकर स्कूल जवाहर ज्योति दमवाढूंगा में दोपहर 12 से एक के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
पेयजल योजना को भूमि पूजन
हल्द्वानी: गौजाजाली उत्तर में 31 करोड़ की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजना का भूमि पूजन किया जाएगा। शुक्रवार 11 बजे से मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भूमि पूजन करेंगे।
मुंबई में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि
हल्द्वानी: शुक्रवार को कालाढूंगी मोड़ कालूसिद्ध मंदिर के पास मुंबई हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन शाम साढ़े चार बजे से होगा।
संविधान गौरव दिवस
हल्द्वानी: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में अनुसूचित मोर्चा भाजपा संविधान गौरव दिवस यात्रा के रूप में मना रहा है। हल्द्वानी में संविधान गौरव यात्रा रामलीला मैदान से डाक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क मंगल पड़ाव में समापन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा अंबादत्त आर्य मुख्य अतिथि रहेंगे व प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। रामलीला मैदान में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। भीमराव आंबेडकर पार्क मंगल पड़ाव हल्द्वानी में कार्यक्रम का समापन होगा।
पूज्य पाद जगतगुरु शंकराचार्य पहुंचेंगे हल्द्वानी
हल्द्वानी: गोवर्धन पीठाधीश्वर पूज्य पाद जगतगुरू शंकराचार्य महाराज शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे 'इकपर्णिकाÓ विठोरिया न. 1, गौरवशाली, हल्द्वानी में आगमन हो रहा है।
सैनिक कल्याण मंत्री पहुंचेंगे हल्द्वानी
हल्द्वानी: सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी जिला भ्रमण पर आ रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि मंत्री 26 नवम्बर को 3:30 बजे अल्मोड़ा से कार से प्रस्थान कर 6:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम मे करेंगे। मंत्री गणेश जोशी 27 नवम्बर शनिवार को 11:30 बजे रामलीला मैदान हल्द्वानी में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम मे प्रतिभाग करेंगे।