Move to Jagran APP

सगे दो भाइयों को भाजपा में पद देने के विरोध में खटीमा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर धरने पर बैठे

दो भाइयों को भाजपा में पद देने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। दोनों सगे भाइयों में एक बने भाजयुमो नगर अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राखी वर्मा ओदधिकारियों की बैठक ले रही हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 05:00 PM (IST)
सगे दो भाइयों को भाजपा में पद देने के विरोध में खटीमा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर धरने पर बैठे
आरोप लगाया कि उनकी पार्टी में उपेक्षा की जा रही है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) : खटीमा के सगे दो भाइयों को भाजपा में पद देने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। दोनों सगे भाइयों में एक बने भाजयुमो नगर अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी प्रदेश राखी वर्मा ओदधिकारियों की बैठक ले रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कपिल रस्तोगी को भाजयुमो का नगर अध्यक्ष बनाया गया है,जबकि मंडल की ओर से भेजी गई नामों की सूची में नाम नहीं था। जिनका नाम सूची में था, उनमें किसी को पद नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्हें भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनाया है, वह विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ गुपचुप तरीके से मतदाताओं को भड़काते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कपिल को को पद से हटाने की मांग की। कहा कि जो कार्यकर्ता दिनरात संगठन की मजबूत करने व सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। उनकी पार्टी में उपेक्षा की जा रही है। यह ठीक बात नहीं है।उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा से की जाएगा। धरने पर बैठने वाले नगर पालिका के वार्ड 14 के  सभासद पावस गुप्ता, वार्ड 10 के सभासद मुकेश कुमार, जय किशन, रवि सक्सेना, रोहित गुप्ता, सुमित थापा, राम कली, मीना देवी, मुन्नी देवी, सुमन देवी, अनुज कुमार आदि हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.