विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड से पहले हल्द्वानी में लगा भीषण जाम, आज से रूट डायवर्जन लागू; पर्यटकों के वाहनों की नो एंट्री

Published: Sat, 06 Jun 2026 11:01 AM (IST)

वीकेंड से पहले काठगोदाम-हल्द्वानी में भारी जाम लग गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने शनिवार और रविवार के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया है।

शहर में पर्यटकों के वाहनों की नो एंट्री, बाहरी रास्तों से जाना होगा।

शहर में पर्यटकों के वाहनों की नो एंट्री, बाहरी रास्तों से जाना होगा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड से पहले ही हल्द्वानी-काठगोदाम में जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है। काठगोदाम से ऊपर रानीबाग तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस ने शनिवार व रविवार को जिले में ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।

पुलिस के अनुसार पहाड़ से नीचे आने वाले भारी वाहनों को सुबह आठ से रात नौ बजे तक नीचे नहीं आने दिया जाएगा। नौ बजे के बाद भारी व मालवाहक वाहनों को भेजा जाएगा।

वहीं बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर से नरिमन तिराहा से पर्वतीय क्षेत्र को भेजा जाएगा, जबकि रुद्रपुर-पंतनगर से आने वाले वाहनों को लालकुआं से होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर वाया गौलापार रोड होते हुए नरिमन तिराहा को भेजा जाएगा।

रामनगर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी तिराहा होते हुए मंगोली मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को नरिमन तिराहा से गौलापार रोड होते हुए भेजा जाएगा। यात्रा रूट में सुबह छह से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रूट डायवर्जन की मुख्य बातें

  • भवाली मस्जिद तिराहा, नैनीताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी-एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर मंगोली से होते हुए कालाढूंगी मार्ग भेजा जाएगा।
  • जिले के भीतर नंबर-01 बैंड से पीछे सड़क के बाईं ओर, एचएमटी क्षेत्र, पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र, अमृतपुर मोड़ व मैगी प्वाइंट के पास वाहनों को पार्क किया जाएगा।
  • गौलापार क्षेत्र में पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे भारी वाहनों को रोका जाएगा, खेड़ा चौकी से आगे भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर मसूरी-चकराता में बढ़ेगी जाम की समस्या, देहरादून पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

यह भी पढ़ें- देहरादून में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग फंसे जाम में