विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची मेले के लिए किराया तय, हल्द्वानी से Kainchi Dham तक देने होंगे इतने रुपये

Published: Thu, 11 Jun 2026 08:40 AM (IST)

कैंची मेले के लिए प्रशासन ने शटल सेवा का किराया तय कर दिया है। भीड़ के दौरान अधिक वसूली रोकने ...और पढ़ें

हल्द्वानी से कैंची का 150 रुपये किराया तय. File Photo

हल्द्वानी से कैंची का 150 रुपये किराया तय. File Photo

HighLights

  1. हल्द्वानी से कैंची धाम तक शटल किराया 150 रुपये निर्धारित

  2. भीमताल, नैनीताल से कैंची धाम का किराया 100 रुपये तय

  3. अधिक वसूली रोकने को पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट चस्पा होगी

संवाद सूत्र, गरमपानी। कैंची मेले की तैयारियों को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।

सबसे ज्यादा दिक्कत आने-जाने की होती है इसलिए शटल सेवा को इस बार दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से शटल सेवा का किराया भी तय कर दिया गया है।

ये है किराया

हल्द्वानी से कैंची धाम तक 150 रुपये, भीमताल और नैनीताल से 100 रुपये, भवाली व खैरना से 50 रुपये प्रति व्यक्ति एक ओर का किराया निर्धारित किया गया है।

रेट लिस्ट भी चस्पा की जाएगी

प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए किराये में ज्यादा वसूली न हो इसके लिए भी पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट चस्पा करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- कैंची मेले में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, चारधाम यात्रा से बुलाए जाएंगे टेंपो ट्रैवलर

यह भी पढ़ें- 15 जून को बाबा नीब करौरी के धाम में फिर उमड़ेगी भीड़, कैंची मेले पर AI कैमरे करेंगे निगरानी