बदला ट्रैफिक प्लान: दो दिन भारी वाहनों पर रोक, टैक्सी और दोपहिया से नहीं जा पाएंगे Kainchi Dham
कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने दो दिन के लिए यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है।

पिछले सप्ताह धाम में पहुंचे थी भारी भीड़।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आज और कल के लिए यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
भारी वाहनों का सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कैंची धाम जाने वाले बाहरी पर्यटकों को निजी वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे। मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़ें- कैंची धाम में अब पंजीकरण अनिवार्य, सीएम धामी ने भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर
ये है प्लान
- अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों में आने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होकर गुजरेंगे।
- रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों में आने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल से भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से धारी और धानाचूली बैंड होते हुए जाएंगे।
- काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर और रामगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
दो स्थानों पर होगी पार्किंग
भीमताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले बाहरी पर्यटकों के निजी वाहन विकास भवन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु शटल सेवा से भवाली और कैंची धाम पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें- चारधाम की तरह कैंची धाम में भी पंजीकरण की तैयारी, मोबाइल एप से रजिस्ट्रेशन... डेली लिमिट होगी तय
गेठिया और नैनीताल की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली स्थित सैनिटोरियम पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से भी मंदिर तक शटल सेवा मिलेगी।
टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर रोक
वीकेंड के दौरान टैक्सी और दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेकर ही रवाना हों।
