बाबा नीम करौरी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, काठगोदाम से कैंची तक बनेगा रोपवे... जाम से मिलेगा छुटकारा
प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को जोड़ने वाले रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के लिए अहम रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा के दौरान तय हुआ कि काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी इससे कनेक्ट किया जाएगा। योजना के परवान चढ़ने पर देश भर के श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
बुधवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव की मौजूदगी में प्रोजेक्ट को लेकर लंबी चर्चा हुई। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सड़क रोडवेज परिसर तक 250 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। ताकि लोग आसानी से रोपवे स्टेशन तक पहुंच सके।
काठगोदाम और आसपास वाहन पार्किंग भी बनेगी। ताकि बाहर से आने वाले लोग कारों को पार्क कर रोपवे से आगे जा सके। तकनीकी अध्ययन के बाद ही प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। क्योंकि, हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक नजरिए से बेहद संवेदनशील है।
डिसक्लेमर : 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
