Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा 12 जून से होगी शुरू, 15 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Thu, 17 Mar 2016 10:31 AM (IST)

    कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा इस बार 12 जून से नौ सितंबर तक चलेगी। विदेश मंत्रालय की ओर से कुमाऊं के लिपुलेख दर्रे व सिक्किम के नाथुला दर्रे से यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

    Hero Image

    नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा इस बार 12 जून से नौ सितंबर तक चलेगी। विदेश मंत्रालय की ओर से कुमाऊं के लिपुलेख दर्रे व सिक्किम के नाथुला दर्रे से यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुमाऊं से 18 जत्थों में 1080 श्रद्धालु, जबकि सिक्किम के रास्ते सात जत्थों में 350 श्रद्धालु शिव धाम के दर्शन करेंगे। यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालु 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मतरेलिया ने बताया कि यात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं।

    आपात स्थिति के लिए हेलीकॉप्टर मुहैया कराया जाएगा। यात्रा के लिए ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही निगम के अधिकारियों की टीम धारचूला से आगे के रास्ते की रेकी के लिए भेजी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि 1980 से कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलास मानसरोवर यात्रा व आदि कैलास यात्र संचालित कर रहा है। पिछली बार 18 दल यात्रा पर गए थे। इस दौरान हृदयगति रुकने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी।
    पढ़ें:-फोन पर हुआ प्यार, प्रेमिका का जन्मदिन मनाने मंदिर पहुंचा प्रेमी, फिर क्या हुअा उसके साथ, पढ़ें...