kailash mansarovar yatra 2019 सोलहवें दल के कैलास मानसरोवर यात्री की गुंजी में मौत
सोलहवें कैलास मानसरोवर यात्रा दल के एक यात्री की गुंजी में मौत हो गई है। मृतक का शव पिथौरागढ़ लाया गया। मांगती के पास मार्ग बंद होने के कारण शव ला रहा वाहन दो घंटे फंसा रहा।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 06:15 PM (IST)
धारचूला (पिथौरागढ़) जेएनएन : सोलहवें कैलास मानसरोवर यात्रा दल के एक यात्री की गुंजी में मौत हो गई है। मृतक का शव पिथौरागढ़ लाया गया। मांगती के पास मार्ग बंद होने के कारण शव ला रहा वाहन दो घंटे फंसा रहा।
सोलहवें दल में शामिल एक यात्री मनोहर दुबे 57 वर्ष निवासी पुलिया नंबर दो, विदिशा रोड, अशोक नगर मध्यप्रदेश की गुंजी में आकस्मिक मौत हो गई। गुंजी में ब्रीफिंग के दौरान अचानक मनोहर दुबे गिरे और मौत हो गई। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से यात्री की मौत हो गई। यात्री के शव को धारचूला लाकर पिथौरागढ़ भेजा गया है। शव को गुंजी से धारचूला लाने के दौरान मार्ग में पांगला के फाड़ी नामक स्थान पर मलबा आने से शव को ला रहा वाहन दो घंटे फंसा रहा। मार्ग खुलने के बाद सायं पांच बजकर पैंतालीस मिनट पर शव धारचूला पहुंंचा।
शव को केएमवीएन कर्मी, चार पोटर्स और दो पुलिस जवान गुंजी से धारचूला तक लाए। धारचूला से शव को पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को बीते रोज ही इसकी सूचना भेज दी गई थी। आधार शिविर धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन टनकपुर पहुंच चुके हैं। परिजनों के देर सायं तक पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है। पिथौरागढ़ में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें