विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी बने उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 8 अक्टूबर को रिटायर हो रहे चीफ जस्टिस

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह उनकी तीसरी नियुक्ति ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय (न्याय विभाग) की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत न्यायमूर्ति तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस तिवारी तीसरी बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं। 

WhatsApp Image 2026-10-06 at 2.19.49 PM

अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी की यह नई जिम्मेदारी नौ अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद की जा रही है, जो आठ अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।
छ्ह अक्टूबर को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है

जस्टिस तिवारी के बारे में जानिए

जस्टिस तिवारी का जन्म 19 सितंबर, 1965 को पिथौरागढ़ में अधिवक्ता परिवार में हुआ था। उनके पिता नंदाबल्लभ तिवारी प्रतिष्ठित सीनियर एक एडवोकेट व नाना राम दत्त चिलकोटी पिथौरागढ़ जिले के एक जाने-माने वकील थे।

उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, पिथौरागढ़ से 10वीं तक पढ़ाई की। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, पिथौरागढ़ से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 1990 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी पास किया। 1990 में इलाहाबाद बार काउंसिल में पंजीकृत हुए और इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रैक्टिस शुरू की।

वर्ष 2000 में उत्तराखंड हाई कोर्ट बनने पर नैनीताल शिफ्ट हो गए प्रैक्टिस शुरू की। 20 मई 2009 को उन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया। 2008 में नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष रहे। कई मामलों में राज्य सरकार की ओर से स्पेशल वकील के तौर पर पेश हुए।

19 मई 2017 को हाई कोर्ट का स्थायी जज बनाया गया। इससे पहले 27 अक्टूबर 2023 से तीन फरवरी 2024 तक तथा 11 अक्टूबर 2024 से फिर से एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। अब तीसरी बार कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें- नैनीतालः चलती बस में छात्रा से छेड़खानी मामले में दोषी को तीन साल की कैद और दस हजार जुर्माना

यह भी पढ़ें- नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग; शिमला-मनाली में उमड़ी सैलानी