Move to Jagran APP

Haldwani News : बहन और खुद की शादी के लिए घर आया था जवान, सड़क हादसे में मौत

Haldwani news बहन और खुद की शादी के लिए हल्द्वानी आए आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान छह दिनों से अस्पताल में भर्ती था। मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Apr 2022 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2022 12:07 PM (IST)
Haldwani News : बहन और खुद की शादी के लिए घर आया था जवान, सड़क हादसे में मौत
Haldwani news: शादी के लिए हल्द्वानी आए आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : शादी पर घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। सात दिन पहले उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हल्द्वानी में इलाज के बाद जवान को दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी 28 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एक माह बाद उसकी शादी थी। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी।

गंभीर हालत में जवान को इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले ही उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। आज सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी जाएगी।

बहन के बाद थी जवान की शादी

स्वजनों के मुताबिक आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी। इसके बाद आनंद की बारात जानी थी। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं। वहां अब मातम पसर गया है। जवान की मौत से उसके ससुराल पक्ष भी शोकाकुल है।

2013 में हुआ था भर्ती

आनंद सिंह ने राजकीय इंटर कालेज छोई से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। वर्ष 2013 में वह आर्मी में भर्ती हो गया। चार भाई-बहन में वह तीसरे नंबर का था। कुछ साल पहले ही उसने अपने लिए महंगी बाइक भी खरीदी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.