जेटली ने कहा नेहरू ने चीन की स्थाई समदस्यता का किया था समर्थन, हरीश रावत ने दिया जवाब
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर चुटकी ली है। इस ट्वीट पर लोग अपनी भड़ास भी निकालने लगे हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : लोकसभा चुनाव पर बयानबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। इस समय नेता एक-दूसरे के इतिहास ज्ञान पर कमेंट करने में जुटे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर चुटकी ली है। इस ट्वीट पर लोग अपनी भड़ास भी निकालने लगे हैं।
एक दिन पहले जेटली ने पूर्व पीएम पं. जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि नेहरू ने ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन को सीट देने का समर्थन किया था। इसके असली गुनाहगार वही हैं। इस कमेंट के बाद शुक्रवार को हरीश रावत ने ट्वीट किया कि अरुण जेटली ऐतिहासिक तथ्यों को तोडऩे में माहिर हैं। नेहरू जी ने कभी यह नहीं कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य न बनाया जाए। उन्होंने चीन के नाम पर साउथ कोरिया को स्थायी सदस्य बनाने की कवायद का विरोध किया था। ऐसे आरोप लगाने वालों को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। इस ट्वीट पर उन्हें मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी ने जय हो लिखा है तो किसी ने उनके इतिहास ज्ञान पर भी कटाक्ष किया है।
यह भी पढ़ें : आजाद हिंद फौज के सिपाही पदम सिंह कोरंगा ने 101 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
यह भी पढ़ें : तिरस्कार को मदास श्रीनिवास ने बनाया हथियार, मजबूत इरादों से हासिल किया अर्जुन अवार्ड