स्वच्छता के सिपाही बनकर कूड़ामुक्त करेंगे शहर
स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार किया जा सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति इसमें अभियान में सहभागिता करे। शुक्रवार को यह बातें जागरण अभियान में शामिल लोगों ने कहीं।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार किया जा सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपना सहयोग दे। खुले में कूड़ा न फेंके और कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। इसे अगर हम अपनी आदत में शामिल कर लेते हैं तो निश्चित तौर पर अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा और गंदगी मुक्त रखने में मदद मिलेगी।
शुक्रवार को दैनिक जागरण के विशेष अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत ठंडी सड़क स्थित सुभाषनगर क्षेत्र के स्वच्छता के सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है। इसमें जागरूकता अभियानों की बढ़ी भूमिका है। लोगों को सहयोग मिलता रहा तो आने वाले समय में शहर को गंदगी मुक्त किया जा सकेगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। साथ ही कहा कि गंदगी से छुटकारा पाने और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हमें अपनी आदतों को बदलना होगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग कर लोग अपने घर का कचरा कूड़ा गाड़ी में ही डालें। प्रत्येक वार्ड में कूड़ेदान रखें गए हैं उनका इस्तेमाल करें। इससे कचरा नहीं फैलेगा और शहर साफ-सुथरा रहेगा। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम के 16 सफाई कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इन्हें मिला सम्मान पंकज कुमार, सुभाष, अनिता, बिरमा, रीता, किरन, सुनीता, आरती, गीता, बीना, मीरा, तुलराम, राजू, शिवम, मुकेश, दीपक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। जिस तरह से दैनिक जागरण स्वच्छता के सिपाहियों को सम्मानित कर रहा है, उससे लोगों में जागरूकता और बढ़ेगी।
- राजेंद्र कुमार वालिया अपने शहर को साफ-सुथरा रखना हम सभी का कर्त्तव्य है। सफाई के लिए जब हम स्वयं सजग होंगे, तभी दूसरों को भी जागरूक कर पाएंगे।
- पूरन सिंह अधिकारी पहली बार स्वच्छता के प्रति इस तरह की पहल नजर आ रही है। साथ ही इसके सकारात्मक परिणाम में सामने आने लगे हैं। लोग भी स्वच्छता का महत्व समझने लगे हैं।
- अनिल जोशी जैसे हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही हमें अपने शहर को भी साफ रखना चाहिए। जब तक लोगों में यह भावना नहीं होगी तब तक इस काम में पूरी तरह सफलता नहीं मिलेगी।
- डुंगर सिंह मेहरा बहुत अच्छी पहल है। स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी बिल्कुल न करें। कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। अपनी आदतों को बदले।
- नरेन्द्र जीत सिंह कोहली सफाई कर्मचारी पूरी लगन से काम कर रहे हैं, लेकिन आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। अपने घरों में कूड़ेदान रखें और उसे कूड़ा गाड़ी में ही डालें। जिससे उसका निस्तारण हो सके।
- रतन लाल