आइएमए ने नगर निगम को सौंपे तीन लाख रुपये
गरीबों व असहायों को मदद करने के लिए आइएमए भी आगे आया है। आइएमए ने इसी कड़ी में नगर निगम प्रशासन को तीन लाख की आर्थिक मदद प्रदान की है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गरीबों व असहायों को मदद करने के लिए आइएमए भी आगे आया है। आइएमए की हल्द्वानी शाखा ने नगर निगम को तीन लाख रुपये सौंपे है। साथ ही भविष्य में गरीबों को राशन उपलब्ध कराने वादा भी किया।
मंगलवार को आइएमए के अध्यक्ष डॉ. अजय पांडे, सचिव डॉ. पुनीत अग्रवाल ने नगर निगम में मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला को तीन लाख का चेक भेंट किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय नगर निगम गरीबों की मदद के लिए काम कर रहा है। यह सराहनीय है। ऐसे कठिन समय में आइएमए भी प्रशासन व नगर निगम के साथ पूर्ण सहयोग के लिए तैयार है। मेयर ने पदाधिकारियों की सराहना की और कहा कि इस संकट के समय डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ भी सबसे आगे बढ़कर काम कर रहा है। इधर, गणपति विहार फेज-2, विकास एवं कल्याण समिति फार्म डहरिया द्वारा 35 परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान आरएफसी ललित मोहन रयाल, डीएसओ मनोज बर्मन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, सचिव डॉ. राकेश पांडे, समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कमल सिंह परिहार, प्रताप सिंह मेहरा, भास्कर भट्ट आदि मौजूद थे।
---
गिरिजा विहार के लोग भी आए आगे
मा गिरिजा विहार कॉलोनी के लोग भी आगे आए हैं। अपने आसपास कोई भी भूखा न रहे। इसके लिए लोगों ने राशन के पैकेट तैयार कर गरीबों को बांटे।
---
गरीब परिवारों के लिए एकत्र की धनराशि
भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक लाख 10 हजार रुपये एकत्रित किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस संकट में गरीब परिवारों के सहयोग के लिए तैयार है।
---
काठगोदाम क्षेत्र में बांटे 940 मोदी टिफिन
भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंगलवार को काठगोदाम क्षेत्र में 940 मोदी टिफिन वितरित किए गए। इस कार्य में महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, पनराम, विनोद तिवारी, वीरेंद्र देउपा, चंदन नेगी, विक्रम सिंह अधिकारी, मीना गोस्वामी आदि शामिल रहे।
---
हेल्थ दिवस पर बांटे हेल्थ किट
हेल्थ दिवस पर मंगलवार को शहर के कई स्लम एरिया में हेल्थ किट वितरित किए गए, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पूजा भट्ट सुयाल, प्रिया शर्मा, धीराज व दीप्ति तिवारी भी शामिल रही। पूजा ने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं को सेनिटरी पेड भी वितरित किए गए। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।