विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप की सरकार बनी तो उत्तराखंड को दिलाएंगे विश्व पटल पर पहचान : मनीष सिसोदिया

By Prashant MishraEdited By:
Published: Fri, 17 Dec 2021 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 09:01 PM (IST)

उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों पार्टियों ने बीते 21 सालों से बेईमानी भ्रष्टाचार व ...और पढ़ें

भाजपा ने 5 सालो में 1100 घोषणाएं की। जिसमें केवल 100 घोषणाओं पर आदेश हुए है।
भाजपा ने 5 सालो में 1100 घोषणाएं की। जिसमें केवल 100 घोषणाओं पर आदेश हुए है।

संवाद सहयोगी, भवाली : Uttarakhand Assembly Election 2022 आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को नैनीताल के भवाली में जनसभा की। इसमें उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों पार्टियों ने बीते 21 सालों से बेईमानी, भ्रष्टाचार व जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। कहा कि भाजपा प्रदेश की सबसे नकारा सरकार है। आप की सरकार आई तो उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही आम आदमी पार्टी की 4 प्रमुख घोषणाओं को जनता के सामने दोहराया। 

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली के डिप्टी सीएम नगर में पहुंचने पर नगर के आप कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। सिसौदिया ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के 21 सालों के इतिहास की सबसे नकारा सरकार है। आज सरकारी विभागों में 57 हजार पद खाली है। बिना कर्मचारियों के सरकार कैसे चलेगी। पिछले 5 सालों से भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रही है, और जब जनता परिवर्तन की ओर देखने लगी तो भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का खेल शुरू क़िया। सभी मुख्यमंत्री घोषणाओ के अलावा कुछ नहीं किया। नई घोषणाएं करते रहे, पुरानी को भूल गए। भाजपा ने 5 सालो में 1100 घोषणाएं की। जिसमें केवल 100 घोषणाओं पर आदेश हुए है। कहा कि दोनों ने उत्तराखंड में शाशन किया लेकिन 1 बेहतर स्कूल नहीं खोल पाए। न स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त हुई, न रोजगार के अवसर खोले गए। 

कहा कि यदि उत्तराखंड में जनता आप को चुनती है तो 1 लाख लोगों को रोजगार व उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि इस बार चुनाव में झाड़ू को उठाकर भाजपा व कांग्रेस को साफ कर दीजिए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, भुवन आर्य, मुकेश कुमार, सतीस चंद्र, पवन पांडे, रमेश कांडपाल, सीएस पांडे, मुकेश अग्रवाल, काव्या बेदी, उपेंद्र बेदी, शान बुरहान समेत कई लोग मौजूद रहे।