इंटनेट मीडिया स्टार हैं ये आईएएस, बचपन में बनना चाहते थे 'कबाड़ीवाला'... यूट्यूब पर 4.24 मिलियन सब्सक्राइबर
Deepak Rawat IAS: दीपक रावत इंटरनेट मीडिया पर अपनी लोकप्रियता और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब ...और पढ़ें

IAS Deepak Rawat. साभार इंटरनेट मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। IAS Deepak Rawat:कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत इंटनेट मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं। यूट्यूब और फेसबुक पर इनकी लाखों में इनकी फैन फालोइंग है। अक्सर उनके लिए गए एक्शन की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल रहती हैं। इनकी पर्सनैलिटी और अंदाज गजब का है। इतना ही नहीं यह सिंगिग का भी शौक रखते हैं। अपने काम करने के अंदाज के कारण भी दीपक रावत उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध आईएएस में शामिल हैं।
यू ट्यूब पर 4.24 मिलियन सब्सक्राइबर
- दीपक रावत के यू ट्यूब पेज पर 4.24 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
- इंस्टाग्राम पर इनके 76 हजार फॉलोअर हैं।
- फेसबुक पर दो लाख 74 हजार से ज्यादा लोग दीपक रावत को फॉलो करते हैं।
कौन हैं आईएएस दीपक रावत?
- मूलरूप से मसूरी के रहने वाले हैं।
- जन्म 24 सितंबर 1977 को हुआ।
- स्कूली शिक्षा मसूरी के सेंट जार्ज कालेज बरलोगंज से।
- दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज से इतिहास में स्नातक किया।
- जवाहर लाल नेहरू कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर।
- पोस्टग्रेजुएशन करने के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी की।
- जेएनयू से एमफिल किया।
- तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्लीयर किया। उन्होंने आल इंडिया 12वीं रैंक प्राप्त की थी।
- मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें उत्तराखंड कैडर मिला।
- 2011 में मजिस्ट्रेट बागेश्वर।
- 2012 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक।
- 2014-2017 तक वह मजिस्ट्रेट नैनीताल।
- 2017 में जिलाधिकारी हरिद्वार के रूप में पदभार संभाला।
- यूपीसीएल और पिटकुल के एमडी के तौर पर भी कार्यरत रहे।
- वर्तमान में दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।
बनना चाहते थे 'कबाड़ीवाला'
अपने एक इंटरव्यू में दीपक रावत ने कहा था कि बचपन के दिनों में जब लोग उनसे पूछते कि वो क्या बनना चाहते हैं तो वह कहते 'कबाड़ीवाला' बनेंगे।
2017 में मोस्ट सर्च आईएएस
दीपक रावत 2017 में गूगल पर मोस्ट सर्च आईएएस अफसर में से एक थे। सार्वजनिक कार्यक्रमों वह अक्सर गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में ही दीपक रावत की अपनी पत्नी विजेता सिंह से मिले थे।
विजेता सिंह न्यायिक सेवाओं में अधिकारी हैं। दोनों को एक बेटी दिरिशा और एक बेटा दिव्यांश है।
