भाजपा को पूरा समर्थन दूंगा : कैड़ा
भीमताल में हरेला मेले के शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में दिखे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।
By Edited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 01:58 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 05:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भीमताल : भीमताल में हरेला मेले के शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में दिखे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह भाजपा को पूरा समर्थन देंगे। कहा कि मैं पहले ही भाजपा में जाना चाहता था, लेकिन उस समय परिस्थितियां ऐसी बन पाई। वर्तमान में भाजपा को पूरा समर्थन देता हूं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां शहद होता है वहीं मक्खी मडराती है। बताया कि उनका मकसद केवल अपनी क्षेत्र की समस्याओं को हल करवाना है। इसके लिए पार्टी उनके लिए मायने नहीं रखती है। वह मेले के सभी पांच दिवस मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए वहां उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से भीमताल में रोडवेज स्टैंड बनाने, सिडकुल को पुन: स्थापित करने, रामगढ़ में उप तहसील और भीमताल को तहसील बनाने की मांग की। विधायक ने रामगढ़ में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम और भीमताल की पुलिस टीम की खूब तारीफ की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें