Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्‍नी की हत्‍या, हल्‍द्वानी में मिले कंकाल का खुला राज

हरिपुर जमन सिंह गांव में मिले कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। कंकाल महिला का था और अवैध संबंधों के शक पर पति ने ही उसकी हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 10:05 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 10:05 AM (IST)
अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्‍नी की हत्‍या, हल्‍द्वानी में मिले कंकाल का खुला राज
अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्‍नी की हत्‍या, हल्‍द्वानी में मिले कंकाल का खुला राज

हल्द्वानी, जेएनएन : हल्‍द्वानी के हरिपुर जमन सिंह गांव में मिले कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। कंकाल महिला का था और अवैध संबंधों के शक पर पति ने ही उसकी हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था। मकान मालिक की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह के ग्रामीणों ने 27 सितंबर की दोपहर गांव से सटे जंगल में एक कंकाल देखा था। शव क्षत-विक्षत हो चुका था। जंगली जानवरों ने उसे नोंच भी रखा था। कंकाल के अलावा कुछ मांस के टुकड़े मिले थे। कपड़ों से पुलिस ने शव महिला का होने का अनुमान लगाया था। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान हरिपुर जमन सिंह गांव में रहने वाले गुरचरन सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि एक दंपती अपने दो बच्चों के साथ उनके यहां किराये पर रह रहा था। पेशे से राजमिस्त्री मूल निवासी जनपद बरेली का मदन लाल 10 सितंबर को कमरा किराये पर लिया था। 18 सितंबर को मदन लाल पत्नी सीमा के अवैध संबंधों के चलते किसी के साथ फरार होने की जानकारी देकर दोनों बच्चों को लेकर चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। गुरचरन सिंह ने कंकाल से मिले कपड़ों के आधार पर सीमा की शिनाख्त की। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक तब से पुलिस गोपनीय तरीके से मदन लाल को तलाश रही थी। अब पुलिस मदन लाल के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द उसके गिरफ्तार होने की संभावना है। गुरचरन सिंह की तहरीर पर मदन लाल के विरुद्ध धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.