दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को पीटा, खाने में दिया जहर, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए
शादी के बाद युवक पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की। परेशान करने को अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए गए। इतने पर भी नहीं माना तो एक दिन उसके भाेजन में जहर मिला दिया। महिला ने पति की करतूत बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रामनगर, जेएनएन : शादी के बाद युवक पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की। परेशान करने को उससे अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए गए। इतने पर भी नहीं माना तो एक दिन उसके भाेजन में जहर मिला दिया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति की करतूत बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं घरेलू हिंसा के एक अन्य मामले में भी पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रानगर मोहल्ला भवानीगंज निवासी युवती का निकाह जिला उधमसिंहनगर के काशीपुर में मोहल्ला कटोराताल निवासी अख्तर खान से हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट भी की गई। खाने में जहर खिलाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन उसने देख लिया। इसके बाद पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति अख्तर खान, ससुर मुन्ना खान, सास अनीसा बेगम, ननद रेशमा बेगम, जेठ अनवर, अशरफ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जहर देने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं रामनगर के अंर्तगत कैनाल काॅलोनी निवासी दीपा की शादी तीन साल पहले पंत मार्ग 9 लाइन नम्बर 2 सुभाष नगर देहरादून निवासी गौरव मलिक के साथ हुई थी। पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसकी सास मुन्द्रेश मलिक, ननद मीनू राजपूत व गरिमा मलिक भी दहेज नहीं लाने के लिए उसे परेशान करते थे। वह भी पति का साथ ही देते थे। आए दिन मारपीट से तंग आकर वह अपने घर मायके आ गई। पुलिस ने महिला के पति, सास व दो ननद के खिलाफ मारपीट करने व दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।