विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोसी में अवैध शिकारियों ने विस्फोट करके मार डालीं मछलियां

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 21 Apr 2019 10:16 AM (IST)

कोसी नदी में मछली का अवैध शिकार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। अराजकतत्वों ने छड़ा बाजार के ...और पढ़ें

कोसी में अवैध शिकारियों ने विस्फोट करके मार डालीं मछलियां
कोसी में अवैध शिकारियों ने विस्फोट करके मार डालीं मछलियां

गरमपानी, जेएनएन : कोसी नदी में मछली का अवैध शिकार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। अराजकतत्वों ने छड़ा बाजार के नदी क्षेत्र में जगह-जगह विस्फोटक से सैकड़ों मछलियां मार डाली हैं। यह हाल तब है जब नदी क्षेत्र में विस्फोट करने पर कड़ा प्रतिबंध है। कुछ समय पहले खैरना व काकड़ीघाट आदि इलाकों में भी इसी तरह मछलियों का शिकार किया गया था। प्रशासन की सख्ती से कोसी जलागम क्षेत्र में मछली के अवैध शिकार पर काफी हद तक अंकुश लगा था, मगर चोरी-छिपे मछली मारने वाले गिरोह की घुसपैठ दोबारा तेज हो गई है। छड़ा बाजार से लगे नदी क्षेत्र में विस्फोट कर दुर्लभ रोहू प्रजाति की अनगिनत मछलियां मार दी गई हैं। विस्फोट से छोटी मछलियों को अधिक क्षति पहुंची है। विस्फोटक में गंधक व पोटाश का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीण भड़के, कार्रवाई पर जोर

वहीं नदी में मछलियों के अवैध शिकार से स्थानीय लोग भड़क उठे हैं। सरपंच पूरन सिंह, धन सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, बालम सिंह, नंदन सिंह, किशन सिंह, बिष्ट,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज मेहरा, नारायण सिंह, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह, विजय बिष्ट, आनंद बिष्ट, दीवान सिंह आदि ने बताया कि अवांछिततत्वों को कई बार खदेड़ा जा चुका है, पर वे चोरी-छिपे प्रतिबंधित विस्फोटक का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे। जिस जगह अवैध शिकार किया जा रहा, वह धार्मिक क्षेत्र है। साथ ही खतरनाक भी है। पूर्व में वहां कई लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार कोश्या कुटोली कृष्ण कुमार का कहना है कि कोसी में विस्फोटक से मछली मारना प्रतिबंधित है। इसे रोकने के लिए राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया जाएगा। पुलिस व वन विभाग से भी मदद लेंगे, ताकि अवैध शिकारियों पर शिकंजा कसा जा सके।

यह भी पढ़ें : नशे के आदी बीटेक किराएदार ने मकान मालिक के घर में ही लगाई सेंध, लाखों के जेवर ले उड़ा