सीटीआर में शिकारियों के घुसपैठ की आशंका, कर्मचारियों के अवकाश होली तक निरस्त
होली के दौरान सीटीआर में शिकारियों के घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अलर्ट कर दिया है। कर्मचारियों के अवकाश होली तक निरस्त हो गए हैं।
रामनगर, जेएनएन : होली के दौरान सीटीआर में शिकारियों के घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। कर्मचारियों के अवकाश होली तक निरस्त हो गए हैं। उप्र. से लगी सीटीआर की दक्षिणी सीमा को सुरक्षा के लिहाज से सील कर चौकसी बढ़ा दी गई है। ड्रोन के जरिए भी जंगल की निगहबानी की जा रही है। जंगल में विशेषकर नदी नालों में नजर रखी जा रही है।
बाघ बाहुल क्षेत्र होने की वजह से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हमेशा शिकार का खतरा बना रहता है। विभिन्न राज्यों के शिकारी भी घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। लिहाजा होली या दीवाली जैसे त्यौहार पर शिकारियों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। उप्र. की सीमा से लगी कॉर्बेट की दक्षिणी सीमा घुसपैठ के लिहाजा से बेहद संवेदनशील है। ऐसे में इस सीमा पर निगहबानी तेज कर दी गई है। रोखड़ वाले क्षेत्रों में चलने मेें सक्षम एटीवी वाहन से गश्त की जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लंबी दूरी की गश्त भी बढ़ा दी गई है। कॉर्बेट पार्क के निदेशक राहुल, उपनिदेशक चंद्रशेखर व एसडीओ रमाकांत तिवारी ने भी वन कर्मियों के साथ जंगल में पैदल गश्त कर नदी नालों को स्केन किया। कर्मचारियों के अवकाश पर भी विभाग ने रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में ही कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
कर्मचारियों को विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा
राहुल, निदेशक सीटीआर ने बताया कि होली के पर्व पर चुनौती बढ़ जाती है। कर्मचारियों को विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा। सीटीआर की दक्षिणी सीमा को सील कर उस पर नजर रखी जा रही है।
अब तक घुसपैठ की घटनाएं
- वर्ष 2002 में सीटीआर में सात हाथियों को मार गिराया
- वर्ष 2007 में बिजरानी जंगल में शिकारी दरिया पकड़ा
- वर्ष 2009 में सीटीआर की दक्ष्ज्ञिणी सीमा से घुसपैठ कर रहे शिकारी फरार
- वर्ष 2011 में कॉर्बेट में सात शिकारियों को खाल के साथ पकड़ा
- वर्ष 2012 में बिजरानी में बाघिन का शिकार, सात शिकारी पकड़े
- वर्ष 2013 में दक्षिणी सीमा में शिकारियों की घुसपैठ का प्रयास
- वर्ष 2013 में लैंसडोनजंगल से शिकारी फरार, एक पकड़ा
- वर्ष 2013 सीटीआर की बाहरी सीमा अमानगढ़ में बाघिा का शिकार करने वाले तीन आरोपी दिल्ली में पकड़े
- वर्ष 2014 में कॉर्बेट के झिरना से दो शिकारियों को पकड़ा
- वर्ष 2016 में सीटीआर में चार बाघ मारे
- वर्ष 2018 में सीटीआर में चार शिकारी पकड़े
यह भी पढ़ें : अभिनंदन स्टाइल मूछों को लेकर जारी आदेश में सामने आई नई बात, सूबेदार मेजर हुए तलब
यह भी पढ़ें : अभिनंदन स्टाइल मूछों को लेकर जारी आदेश में सामने आई नई बात, सूबेदार मेजर हुए तलब