Move to Jagran APP

कुमाऊं में मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन, शनिवार को खेली जाएगी होली

हल्द्वानी में 10 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। छलड़ी यानी रंग की होली शनिवार को खेली जाएगी। भद्रा होने की वजह से दहन रात्रि में हुआ। पंडित गोपाल दत्त शास्त्री पं. दयाकिशन उपाध्याय डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने 19 मार्च को रंग खेलने को शास्त्र सम्मत बताया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 18 Mar 2022 12:25 AM (IST)Updated: Fri, 18 Mar 2022 12:25 AM (IST)
कुमाऊं में मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन, शनिवार को खेली जाएगी होली
छलड़ी यानी रंग की होली शनिवार को खेली जाएगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जिलेभर में गुरुवार रात होलिका जली। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जगह-जगह होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक होल्यारों की टोली होली गायन में जुटी रहीं। हल्द्वानी में 10 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। छलड़ी यानी रंग की होली शनिवार को खेली जाएगी। 

loksabha election banner

भद्रा होने की वजह से इस बार होलिका दहन रात्रि में हुआ। रात 9:04 बजे से 10:14 बजे के बीच पटेल चौक, पर्वतीय उत्थान मंच, सुभाषनगर, कुल्यालपुरा, आवास विकास, शीशमहल समेत 10 से अधिक स्थानों पर होली जली। श्री रामलीला संचालन समिति रामलीला मैदान की ओर से होली मैदान मंगलपड़ाव व पटेल चौक में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया।

रामलीला कमेटी रिसीवर व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ङ्क्षसह की मौजूदगी में पंडित गोपाल दत्त शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। यहां विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, अतुल अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, मनोज गुप्ता, अमित जोशी आदि मौजूद रहे।

इससे पहले रामलीला संचालन समिति की बैठक में पंडित गोपाल दत्त शास्त्री, पं. दयाकिशन उपाध्याय, डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने 19 मार्च को रंग खेलने को शास्त्र सम्मत बताया। जिस पर सभी ने सहमति जताई। 

होल्यारों ने गाए गीत

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के मित्रपुरम में बैठकी होली हुई। होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गाए। यहां इंदर ङ्क्षसह नयाल, दिनेश गोस्वामी, प्रदीप नैनवाल आदि मौजूद रहे। मर्चेस्ट््स एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में विधायक सुमित हृदयेश, डा. मोहन ङ्क्षसह बिष्ट, राकेश दुम्का, तरुण बंसल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।प्रेरणा ग्राम विकास समिति बानना ने हिमालयन कालोनी दमुवाढूंगा में होली गायन किया। हिम्मतपुर बैजनाथ में महिलाओं ने बैठकी होली हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.