कर्मयोगी बंधुओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: ग्रीन सिटी न्यूज पेपर हॉकर कल्याण समिति का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: ग्रीन सिटी न्यूज पेपर हॉकर कल्याण समिति का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को केएमयू स्टेशन के समीप एक होटल हुए वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में केक काट गया। कार्यक्रम में कर्मयोगी बंधुओं ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से समिति उत्साहपूर्वक काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय तिवाड़ी और संचालन महामंत्री मनोज डालाकोटी ने किया। समिति के उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, उपसचिव मुकेश ब्रजवासी, कोषाध्यक्ष प्रेम जोशी, उप सचिव भुवन पाठक, प्रचार मंत्री राजू जोशी, संगठन मंत्री रमेश चंद्र तिवारी, उप संगठन मंत्री कमल आसरा सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक दल के सदस्य विपिन गुणवंत, कमल बिष्ट, धीरज बंसल, गौरी शकर तिवारी, त्रिलोचन सिंह, राकेश दुआ, पूरन बुदलाकोटी, राजेंद्र उपाध्याय विवेक गुप्ता, हरीश जोशी सहित समिति से जुड़े अन्य कर्मयोगी बंधुओं के अलावा प्रिंट मीडिया के सदस्य भी मौजूद रहे।