Move to Jagran APP

नाराजगी नजरअंदाज, हेम पत्नी संग आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी भाजपा से निष्कासित हेम आर्य को कांग्रेस में शामिल करने पर आलाकमान ने

By Edited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 01:37 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:08 PM (IST)
नाराजगी नजरअंदाज, हेम पत्नी संग आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ
नाराजगी नजरअंदाज, हेम पत्नी संग आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी भाजपा से निष्कासित हेम आर्य को कांग्रेस में शामिल करने पर आलाकमान ने मुहर लगा दी, लेकिन इसके साथ ही सरिता आर्य के कांग्रेस छोड़ने की कयासबाजी का दौर तेज हो गया। फिलहाल उनके अहमदाबाद से लौटने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस के पास फिलहाल कोई ब्लू प्रिंट नहीं है। मंगलवार को स्वराज आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के साथ ही जिला, महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में हेम आर्य अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीमा आर्य के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हेम आर्य को कांग्रेस में शामिल किए जाने को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सरिता की नाराजगी को नजरअंदाज कर दिया। माना जा रहा है 2019 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपना गेम प्लान बदला है। इस सीट पर इस बार कांग्रेस मजबूत घेराबंदी करने के मूड में है। हेम आर्य को पार्टी में शामिल करवाने के पीछे इस रणनीति को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा। इसके लिए पार्टी पूर्व विधायक सरिता आर्य की नाराजगी मोल लेने को भी तैयार है। हेम आर्य को पार्टी में शामिल किए जाने का निर्णय सार्वजनिक होने के बाद जिस तरह से सरिता आर्य ने अपनी नाराजगी जाहिर की है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में कांग्रेस में फिर से उथल-पुथल होना तय है। चर्चा यह भी है कि नैनीताल लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी की कदावर नेता के लिए जमीन तैयार की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.