Move to Jagran APP

कुमाऊं के पहाड़ों में भारी हिमपात, नैनीताल पर्यटकों से पैक, थल-मुनस्यारी मार्ग फिर बंद nainital news

मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस चार तक पहुंच चुका है। पिथौरागढ़ में भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं नैनीताल में दोपहर बाद बर्फबारी हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 07:08 PM (IST)
कुमाऊं के पहाड़ों में भारी हिमपात, नैनीताल पर्यटकों से पैक, थल-मुनस्यारी मार्ग फिर बंद nainital news
कुमाऊं के पहाड़ों में भारी हिमपात, नैनीताल पर्यटकों से पैक, थल-मुनस्यारी मार्ग फिर बंद nainital news

पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नैनीताल, जेएनएन : सीमांत जिले में ठंड का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में बारह घंटे बाद फिर हिमपात हो रहा है। हिमपात तथा औसत ऊंचाई वाली चोटियों पर दो दिन पूर्व जमी बर्फ पिघलने से गलन वाली ठंड से पूरा जिला ठिठुर रहा है। आलम यह है कि मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस चार तक पहुंच चुका है। पिथौरागढ़ में भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, नैनीताल में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। सैलानियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। स्नोफाल के बाद पारा नौ डिग्री पर पहुंच गया।

loksabha election banner

बीते दिनों से जिले में मौसम खराब चल रहा है। बुधवार रात से मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में हिमपात हो रहा है। गुरु वार को पूरे जिले में भारी बारिश हुई। इस दौरान थल-मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। गुरु वार की रात्रि को उच्च हिमालय सहित पिथौरागढ़ के थलकेदार, ध्वज, सौड़लेख सहित कई चोटियों पर हिमपात हुआ। शुक्रवार को दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। रात्रि को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। इस दौरान मुनस्यारी सहित पूरे उच्च हिमालय में हिमपात हुआ जो शनिवार को भी जारी है।

भारी हिमपात के चलते शुक्रवार अपराह्न को खुला थल-मुनस्यारी मार्ग फिर बंद हो चुका है। रातापानी से लेकर मुनस्यारी तक 22 किमी क्षेत्र में लगातार हिमपात जारी है। शनिवार सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब था अन्यत्र मौसम साफ था। आठ बजते-बजते मौसम का मिजाज बदलने लगा। जिला मुख्यालय सहित अन्यत्र धूप-छांव का खेल चलता रहा। अत्यधिक ठंड पडऩे से काश्तकार खेतों से साग-सब्जी तक बाजार नहीं पहुंचा सके।

धारचूला के घाटियों वाले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं बह रही है। वहीं चौदास घाटी सहित दारमा व व्यास की उच्च हिमालयी घाटियों पर हिमपात जारी है। विगत तीन दिनों से हो रहे हिमपात से उच्च हिमालय में तापमान माइनस दस से 15 पहुंच चुका है।

मुनस्यारी में बढ़ गई है दुश्वारियां

मुनस्यारी : बीते माह 12 -13 दिसंबर को हुए हिमपात की बर्फ पिघली भी नहीं थी साल के पहले दिन से फिर से हिमपात हो रहा है। बुधवार रात से खराब मौसम ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते मुनस्यारी में दुश्वारियां बढ़ चुकी हैं। थल-मुनस्यारी मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि की तैयारियां नाकाफी हैं। मार्ग से बर्फ हटाने के लिए लोनिवि के पास केवल एक रोबोट स्नो कटर है। जो हाथ से चलाया जाता है जोकि मार्ग पर गिरी बर्फ हटाने में सक्षम नहीं है। लोनिवि ने जेसीबी मशीन लगाई है। जेसीबी मशीन से बर्फ हटाए जाने से सड़क को नुकसान होता है। मुख्य मार्ग के लंबे समय बंद रहने से मुनस्यारी में दिक्कतें बढऩे वाली हैं।

नैनीताल में उमड़े सैलानी

नैनीताल : यहां पर दोपहर को मौसम ने करवट बदली तो पहले ओलों की बारिश, फिर बर्फबारी शुरू हो गई। शाम तीन बजे पहले ओले बरसने शुरू हुए, उसके बाद हिमपात होने लगा। माल रोड, पंत पार्क, बोट हाउस क्लब के समीप के पार्क, बारापत्थर, किलबरी रोड, स्नोव्यू में विभिन्न शहरों के सैलानियों में एक दूसरे पर बर्फ के गोले दागने शुरू कर दिए। खूब मस्ती करने के साथ ही सेल्फी व वीडियो बनाकर कुदरत की सौगात को यादों में कैद किया। बर्फबारी का सिलसिला लगभग शाम साढ़े पांच बजे तक चला।

ऊंचाई वाले इलाकों स्नोव्यू, किलबरी रोड, हिमालय दर्शन क्षेत्र में तीन इंच से अधिक बर्फ जमीं है। इस बीच हर जगह सैलानी हिमपात का आनंद उठाते नजर आए। नगर के निचले हिस्से में करीब दो इंच हिमपात हुआ। जिससे ठंड बढ़ गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को हीटर व अंगेठी का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से कुमाऊं में शीतलहर जारी, बाजपुर में ठंड से 20 पशुओं की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.