Move to Jagran APP

हार्टअटैक के बाद दिल्ली रेफर गर्जिया मन्दिर के प्रधान पुजारी का न‍िधन, कोविड रिपोर्ट थी पॉजिटिव

गर्जिया मन्दिर के प्रधान पुजारी पूर्ण चंद्र पांडे का निधन हो गया। उन्होंने आज दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे चार पुत्र व चार पुत्रियां समेत भरापूरा छोड़ गए। वह 79 वर्ष के थे। बताया जा रहा है उनकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:36 AM (IST)
हार्टअटैक के बाद दिल्ली रेफर गर्जिया मन्दिर के प्रधान पुजारी का न‍िधन, कोविड रिपोर्ट थी पॉजिटिव
हार्टअटैक के बाद दिल्ली रेफर गर्जिया मन्दिर के प्रधान पुजारी का न‍िधन।

रामनगर, जेएनएन : गर्जिया मन्दिर के प्रधान पुजारी पूर्ण चंद्र पांडे का निधन हो गया। उन्होंने आज दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे चार पुत्र व चार पुत्रियां समेत भरापूरा छोड़ गए। वह 79 वर्ष के थे। बताया जा रहा है उनकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी।

loksabha election banner

रामनगर मोहल्ला लखनपुर निवासी पूर्ण चन्द्र पिछले 50 साल से प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में पुजारी थे। तब से वह मंदिर में प्रधान पुजारी थे। हालांकि उनके साथ उनके बेटे मनोज पांडे भी पुजारी का काम करते रहे हैं। उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए कई कार्य किए। दो तीन दिन से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। रविवार शाम को उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली मैक्स शालीमार ले गए थे। सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मैक्स हॉस्पिटल में जाते ही उनका कोविड रेपिड टेस्ट किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव भी पाए गए। उन्हें कोविड में भर्ती कर लिया था। सोमवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ऐसे में उनके शव लाने को लेकर असमंजस बना हुआ है। उनके निधन से फिलहाल गिरिजा मन्दिर बन्द है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.