Move to Jagran APP

हरदा बोले, कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो किसानों का कर्ज माफ होगा और बेरोजगारी दूर होगी। पंचायत चुनाव से जाहिर हो गया है कि भाजपा सरकार का पतन निश्चित है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 02:07 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 02:07 PM (IST)
हरदा बोले, कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ
हरदा बोले, कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नानकमत्‍ता में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुंल गांधी बात दोहराई है। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा और बेरोजगारी दूर होगी। पंचायत चुनाव से साफ जाहिर हो गया है कि भाजपा सरकार का पतन निश्चित है।

loksabha election banner

शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह के निवास स्थान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भाजपा ने जनता से कर्ज माफी के नाम पर किसानों से और बेरोजगारी खत्म करने के नाम पर युवाओं वोट मांगा, लेकिन सरकार बनते ही भाजपा वादों से मुकर गई। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन राज्यों में सरकार बनते ही तीन दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस जो वादे करती है उसे पूरा भी करती है। नानकमत्ता क्षेत्र के लिए जो घोषणाएं की गई थी, उसे पूरा किया गया। नानकमत्ता में उपतहसील, कृषि उत्पादन मंडी और नगर पंचायत बनाया। कांग्रेस के द्वारा बनी नगर पंचायत मे कांग्रेस के ही सिपाही को जनता ने चुन कर अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।  इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, पालिका अध्यक्ष सोनी राणा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बने गजराज, कइयों की थी इस पद पर नजरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.