अपराधियों पर सख्ती से हो कार्रवाई: सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत में न बख्शा जाए। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी थे।
By Edited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को हेलीकॉप्टर से देहरादून से अल्मोड़ा जा रहे थे। अल्मोड़ा में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग अचानक आर्मी ग्राउंड में करा दी गई। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी वीके सुमन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी से शहर के हालात की जानकारी ली और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें पिछले दिनों हुई घटनाओं और उनका खुलासा कर दिए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण पर हाई कोर्ट की रोक और आपदा की तैयारियों को लेकर बताया। करीब 10 मिनट की इस बातचीत में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत में न बख्शा जाए। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी थे। सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, मनोज शाह, रघुवीर जोशी ने उनका स्वागत किया। इसके बार सीएम व मुख्य सचिव कार से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें