हनुमान अंश प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में टेका मत्था, हनुमान चालीसा का किया पाठ
फिल्म 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में बाबा नींब करौरी के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गरपानी। बाक्स ऑफिस पर करोड़ों लोगों का ध्यान खिंचने वाली फिल्म हनुमान अंश की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नींब करौरी के दर पर मत्था टेका।
स्वजनों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। मंदिर प्रबंधन से फिल्म हनुमान अंश के विषय पर विस्तार से चर्चा की। फिल्म से जुड़ने व सफलता को बाबा का आशीर्वाद करार दिया। मंदिर प्रबंधन ने हनुमान अंश पार्ट-टू के निर्माण के लिए अनुप्रिया को शुभकामनाएं दी।
बाबा नींब करौरी की लीलाओं पर आधारित हिंदी फिल्म हनुमान अंश ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए है। महज दो करोड़ रुपये के बजट से बनकर तैयार हुई फिल्म बाबा भक्तों के साथ आम आदमी को भी बेहद पसंद आ रही है।
शनिवार को हनुमान अंश फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर स्वजनों साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। मंदिर पहुंचने पर आश्रम प्रबंधन ने अनुप्रिया का स्वागत किया। ट्रस्ट के विनोद जोशी ने फिल्म के विषय पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया से विस्तार से चर्चा की।
सबसे कम उम्र में प्रोड्यूसर बनकर फिल्म से जुड़ने को अनुप्रिया ने बाबा का आशीर्वाद बताया। ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह ने बाबा की कई लीलाओं की जानकारी साझा की। हनुमान अंश पार्ट टू की तैयारी को शुभकामनाएं दी।
अनुप्रिया ने आश्रम में हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया तथा दोबारा जल्द मंदिर आने की बात कही। फिल्म प्रोड्यूसर से सैकड़ों प्रशंसकों ने भी मुलाकात की। कुछ देर बाद वह स्वजनों के साथ भवाली को रवाना हो गई।
