विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में आकाशीयन स्पर्धा नेशनल रॉकेटरी चैलेंज, प्लास्टिक की बोतल से बना हाइड्रो रॉकेट हुआ फेमस

By Chayan Singh RajpootEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 04 Oct 2026 02:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 02:40 PM (IST)

हल्द्वानी में आकाशीयन स्पर्धा नेशनल रॉकेटरी चैलेंज के तहत छात्रों ने हाइड्रो रॉकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्लास्टिक की बोतलों ...और पढ़ें

HighLights

  1. हल्द्वानी में नेशनल रॉकेटरी चैलेंज का आयोजन

  2. छात्रों ने प्लास्टिक बोतल से बनाए हाइड्रो रॉकेट

  3. ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आकाशीयन स्पर्धा नेशनल रॉकेटरी चैलेंज के तहत स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की हाइड्रो रॉकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने यह रॉकेट प्लास्टिक की बोतल से तैयार किए हैं। इसमें 70 प्रतिशत पानी भरा होता है। जिसको एयर प्रेशर के माध्यम से उड़ाया जाता है।

इसका उद्देश्य फ्यूल कंजर्वेशन को बढ़ावा देने के लिए है। जैसे इन दिनों हाइड्रो ट्रेन, हाइड्रो कार लांच हो रही हैं। भविष्य में इसी तरह हाइड्रो रॉकेट भी बनाए जाएंगे।