Uttarakhand Lockdown Day 3 : हल्द्वानी जेल प्रशासन ने 30 असहायों को बांटा राशन
हल्द्वानी शहर के असहाय लोगाें की मदद के लिए जेल प्रशासन भी आगे आया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जनसहयोग लेकर असहाय लोगों को लॉक डाउन के दौरान राशन मुहैया करा रहा है।
हल्द्वानी, जेएनएन : हल्द्वानी शहर के असहाय लोगाें की मदद के लिए जेल प्रशासन भी आगे आया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जनसहयोग लेकर असहाय लोगों को लॉक डाउन के दौरान राशन मुहैया करा रहा है। शुक्रवार को जेल प्रशासन की ओर से 30 असहायों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी।
लॉक डाउन का सबसे बढ़ा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जो रोज मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का गुजर-बसर करते हैं। काम-धाम ठप होने से इनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी होने लगी है। हालांकि प्रशासन व पुलिस के साथ ही समाजसेवी इनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने भी असहाय लोगों की मदद के लिए पहल शुरू की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि पहले दिन 30 असहायों को चिह्नित कर खाद्य सामग्री दी गयी। इसमें उनको आटा, दाल, तेल, चावल व मसाले दिए गए हैं। जनसहयोग से जेल प्रशासन का यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
यह भी पढे
= 112 नंबर पर समस्या बताने पर पुलिस ने घरों में राशन का पैकेज पहुंंचाया
= मंडी में आढ़तियों और पुलिस के बीच हंगामा, मंडी सचिव के दफ्तर में सुलझा मामला