विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी पुलिस थप्पड़कांड: सामने आए महिला दारोगा-सिपाही के पुराने झगड़े, कुर्सी पर संकट

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:31 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 10:34 AM (IST)

हल्द्वानी में महिला दारोगा और एसओजी सिपाही के बीच थप्पड़कांड के बाद उनके पुराने विवादों का खुलासा हुआ है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। महिला दारोगा को कोतवाली में थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ दोनों के बीच पुराने विवादों की परतें भी खुलने लगी हैं। जांच में सामने आया है कि महिला दारोगा और एसओजी सिपाही के बीच चौकी में तैनाती के दौरान भी कई बार मारपीट हो चुकी थी।

हर बार मामला शांत हो जाने के कारण विवाद आगे नहीं बढ़ा, लेकिन इस बार कोतवाली में हुई घटना के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। अब महिला दारोगा को चौकी प्रभारी पद से हटाने की तैयारी है। वहीं, सिपाही पर भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

किसी बात को लेकर हो गया था विवाद

चार दिन पहले सुबह एक कोतवाली में महिला चौकी प्रभारी दारोगा और एसओजी में तैनात सिपाही के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर सिपाही ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महिला दारोगा को थप्पड़ मार दिया था।

आरोप यह भी है कि सिपाही ने महिला दारोगा पर पिस्टल तान दी थी। घटना के बाद पुलिस विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया। विभागीय जांच के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों के बीच चौकी में भी कई बार मारपीट हुई थी। हालांकि, हर बार दोनों के बीच मामला सुलझ जाता था।

अब कोतवाली में हुई घटना के बाद पुराने विवाद भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'हिम्मत है तो रिंग में आओ', श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती; थप्पड़कांड को याद कर बुरी तरह भड़के

यह भी पढ़ें- बीडीओ थप्पड़कांड: डीएसपी जसरोटिया पर क्यों नहीं हुई FIR? जम्मू अदालत ने एसएचओ गांधी नगर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब