विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में निगम की दुकानें गायब, बना दिया घर का रास्ता

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:04 PM (IST)

हल्द्वानी के चोरगलिया रोड पर नगर निगम की दो दुकानें गायब कर घर का रास्ता बना दिया गया। निगम टीम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लीड:::निगम की दुकानें गायब कर बना डाला घर का रास्ता
फोटो...
-चोरगलिया रोड से जुड़ी दो दुकानों का मामला, टीम ने तुड़वाई दीवार
-जिन दो लोगों को दुकान का आवंटन हुआ था, उनका हो चुका निधन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। चोरगलिया रोड पर नगर निगम की दो दुकानें गायब हो गई है। इन्हें पूरी तरह ध्वस्त करने के बाद पीछे रहने वाले लोगों ने घर आने-जाने का रास्ता बना डाला। सूचना पर पहुंची निगम टीम ने हाल में बनी दीवार को ध्वस्त कर दिया, जिन दो लोगों को पूर्व में दुकानों का आवंटन हुआ था। उनका निधन हो चुका है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

ताज चौराहे से गौलापार को निकलने वाली सड़क पर निगम की दुकानें हैं। किरायेदारी के माध्यम से इनका संचालन किया जाता है। निगम प्रशासन के अनुसार अशरफ हुसैन और मतलूब हुसैन को एक-एक दुकान आवंटित हुई थी। वर्ष 2018 में इस चोरगलिया रोड का चौड़ीकरण हुआ था। इस दौरान दोनों दुकानों का बड़ा हिस्सा तोड़ना पड़ा।

चालानी कार्रवाई

इसके बाद से दुकानें ज्यादातर बंद ही रही। पीछे की तरफ आबादी क्षेत्र होने के कारण मकान बने हुए हैं। इस हिस्से से जुड़े लोगों ने दुकानों के बचे हिस्से को भी तोड़ दिया। एक ने अपने हिस्से से जुड़ी जमीन पर दुकान निकाल दी। जबकि दूसरे ने घर आने-जाने का रास्ता खड़ा कर दिया। इस तरह दुकानें गायब हो गई।

वहीं, मंगलवार को सूचना पर नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट और टैक्स अधीक्षक कर्मचारियों संग यहां पहुंच गए। इसके बाद निगम की पुरानी दुकान वाले हिस्से में खड़ी की गई दीवार को तोड़ दिया गया। चालानी कार्रवाई भी की गई।

सूचना मिलने पर टीम को चोरगलिया रोड भेजा गया था। निगम की दुकान की जगह दीवार खड़ी मिली, जिसे ध्वस्त कर दिया है। जिन लोगों को दुकानों का आवंटन हुआ था। उनका निधन हो चुका है। मामले की जांच की जाएगी। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

शिकायत पर कार्रवाई, पहले क्यों नहीं पड़ी नजर

नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बाजार क्षेत्र व अन्य इलाकों में निगम के पास हल्द्वानी में 1200 दुकानें हैं। किराये के तौर पर निगम को राजस्व मिलता है। चोरगलिया रोड पर शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अहम सड़क से जुड़ी दुकानें गायब होने के बावजूद निगम प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी।