Move to Jagran APP

होर्डिंग व हाट बाजार से भरेगी हल्‍द्वानी नगर निगम की तिजोरी

नगर निगम का सीमा विस्तार होने से बाहरी हल्द्वानी क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग से अब निगम की झोली भरेगी। करोड़ों के राजस्व वाली ये साइटें वर्तमान में अवैध कारोबार का जरिया बनी हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:34 AM (IST)
होर्डिंग व हाट बाजार से भरेगी हल्‍द्वानी नगर निगम की तिजोरी
होर्डिंग व हाट बाजार से भरेगी हल्‍द्वानी नगर निगम की तिजोरी

गणेश पांडे, हल्द्वानी : नगर निगम का सीमा विस्तार होने से बाहरी हल्द्वानी क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग से अब निगम की झोली भरेगी। करोड़ों के राजस्व वाली ये साइटें वर्तमान में अवैध कारोबार का जरिया बनी हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने से नैनीताल जिला पंचायत ने 2018-19 में होर्डिंग्स का टेंडर तक नहीं किया। होर्डिंग कारोबारियों, अधिकारियों और व्यापारियों के गठजोड़ से सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लग रहा था। परिसीमन के बाद नगर निगम का विस्तार होने से ये इलाके नगर निगम के दायरे में आ गए हैं। नगर निगम इसके के लिए टेंडर जारी करेगा। इससे निगम की आय में इजाफा होगा।

loksabha election banner

डेढ़ से दो करोड़ बढ़ेगी सालाना आय : नगर निगम का पुराना दायरा 14.15 वर्ग किमी था। सीमा विस्तार के बाद 28.42 वर्ग किमी के विस्तार के से दायरा 42.59 वर्ग किमी हो गया है। रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, तल्ली-मल्ली बमौरी नहर कवङ्क्षरग का एरिया निगम में शामिल होने के बाद 120 से 150 साइडों से निगम की डेढ़ से दो करोड़ सालाना की आय होगी।

अभी 2.44 करोड़ मिलते हैं निगम को : नगर निगम ने विज्ञापन प्रसार नीति में बदलाव करते हुए इस साल शहर को तीन जोन में बांट दिया था। होर्डिंग के अलावा छोटे विज्ञापन के लिए अलग से टेंडर आमंत्रित किए। करीब दो सौ साइडों के लिए 2.44 करोड़ रुपये में टेंडर हुआ। जबकि बीते वर्ष करीब 68 लाख में टेंडर हुआ था। नए एरिया को जोडऩे से वर्ष में चार से पांच करोड़ की आय हो सकेगी।

सर्वाधिक कमाई वाले इलाके : रामपुर रोड एसटीएच क्षेत्र, देवलचौड़ तिराहा, देवलचौड़ रोड, हीरानगर मोड़, आरटीओ रोड, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा रोड, लालडांठ से कोलटैक्स तिराहे तक का क्षेत्र।

हाट-बाजार भी देंगे आय : जिला पंचायत के ग्रामीण इलाकों में लगने वाले हाट बाजार भी अब नगर निगम के दायरे में आ जाएंगे। दमुवाढूंगा, मल्ली बमौरी, लालडांठ रोड, बड़ी मुखानी, डहरिया, गैस गोदाम रोड, कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर, लोहरियासाल आदि इलाकों में हाट बाजार लगते हैं।

मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि होर्डिंग लगाने के लिए साइड चिह्नित करने के बाद टेंडर कराया जाएगा। हाट-बाजार से फिलहाल तहबाजारी की दरों से शुल्क वसूल किया जाएगा। जिला पंचायत से हाट बाजार की सूची मांगी गई है।

यह भी पढ़ें : हार्इकोर्ट का बड़ा आदेश, एक साल के भीतर उपनल कर्मियों को नियमित करे सरकार

यह भी पढ़ें : अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे...बाबू मोशाय यहां कब, कौन, कहां कूड़ा गिराएगा कोई नहीं जानता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.