उत्तराखंड में सुस्त पड़े गैसपाइन लाइन प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलने की उम्मीद! इस शहर में खोदाई को मांगी इजाजत
हल्द्वानी में तीन साल से सुस्त पड़े गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को अब फिर से गति मिल रही है। कालाढूंगी रोड ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पिछले तीन साल से सुस्त पड़े गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को लेकर अब फिर से कवायद शुरू हो गई है। नवाबी रोड से जुड़ी आबादी को योजना का लाभ दिलाने के लिए जेल रोड चौराहे यानी कालाढूंगी रोड पर खोदाई के लिए अनुमति मांगी गई है।
पाइपलाइन बिछाने के बाद उसे नवाबी रोड से कनेक्ट किया जाएगा। निगम प्रशासन का कहना है कि कालाढूंगी रोड पर लोनिवि और यूयूएसडीए का स्वामित्व होने के कारण उनसे वार्ता के बाद अनुमति मिल जाएगी।
2023 में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत
हल्द्वानी में वर्ष 2023 में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। पहले चरण में 161 किमी लाइन बिछाई जानी थी। इसके लिए एचपीसीएल ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में खुदाई की।
यह भी पढ़ें- UP में आपस में जुड़ेंगी शहरों की गैस पाइपलाइन, मेरठ से हुई इसकी शुरुआत, उपभोक्ताओं को होगा यह फायदा
हीरानगर व जजफार्म क्षेत्र में कनेक्शन के बाद आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। इस बीच काम में देरी से लेकर हादसों की वजह से कार्य की रफ्तार धीमी हो गई। अब नवाबी रोड से जुड़े बड़े इलाके को योजना से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।
सहायक अभियंता निगम नवल नौटियाल के अनुसार जेल परिसर में आपूर्ति प्लांट है। कालाढूंगी रोड पर करीब 100 मीटर खुदाई के बाद लाइन को नवाबी रोड की तरफ घुमाया जाएगा। इसके बाद शहर की इस अहम सड़क से सटी कालोनियों को जोड़ा जाएगा। लोनिवि और यूयूएसडीए से वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि कालाढूंगी रोड पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
