विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में बुलेट पर खतरनाक स्टंट, प्रेमिका को टंकी पर बैठाकर दौड़ाई बाइक

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

हल्द्वानी के हैड़ाखान रोड पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलेट की टंकी पर उल्टा बैठाकर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

पहचान के बाद यातायात नियमों के तहत होगी कार्रवाई. Concept photo

पहचान के बाद यातायात नियमों के तहत होगी कार्रवाई. Concept photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने और सुर्खियां बटोरने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के हैड़ाखान रोड का है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलेट की टंकी पर उल्टा बैठाकर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाई। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

तेजी से बुलेट चला रहा था युवक 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक तेजी से बुलेट चला रहा है, जबकि युवती उसकी तरफ मुंह करके बाइक की टंकी पर बैठी हुई है। दोनों इसी जानलेवा अंदाज में पूरी सड़क पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद हैड़ाखान गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह बाइक चलाना न सिर्फ यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन है, बल्कि यह किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है।

काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर बुलेट और उसमें सवार युवक-युवती की पहचान कराई जा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।