तीन शादियां करने के बाद धोखे से चौथी शादी की, अब किशोरी को लेकर हो गया फरार NAINITAL NEWS
एक युवक ने पति पत्नी के संबंधों का मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से चार शादी कर चुका आरोपित अब एक किशोरी को लेकर भाग गया है।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 09:37 AM (IST)
रुद्रपुर, जेएनएन : एक दो नहीं चार शादियां एक व्यक्ति ने की... लेकिन जरा रुकिए इतना ही सुनकर ना चौंकिए। उसकी आगे की कारस्तानी आपको और स्तब्ध करेगी। जी हां, तो जान लीजिए कि अब वो एक किशोरी को अपने जाल में फंसाकर भगा ले गया है। उसके इस कदम से आहत उसकी चौथी पत्नी और उसके पिता ने पुलिस से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तो चलिए बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है। मूलरूप से अलीगंज बदांयू निवासी एक महिला का पति से विवाद हुआ हो गया । जिस कारण से वो संबंध तोड़कर अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात ट्रांजिट कैंप निवासी बृजेश से हुई। दोनों ही सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ तो एक साथ जीने मरने की कसम खाईं। बाद में विवाह कर लिया। इस दौरान महिला को पता चला कि उसका पति पहले से ही तीन विवाह कर चुका है। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उनके साथ ही ट्रांजिट कैंप, कृष्णा कालोनी निवासी एक 16 साल की किशोरी भी काम करती थी। धीरे-धीरे बृजेश ने किशोरी को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते दिनों बृजेश किशोरी को लेकर गायब हो गया। इसका पता चलते ही किशोरी के परिजनों और बृजेश की पत्नी ने आरोपित की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाना में पुलिस से मामले को अवगत कराया। इस दौरान महिला ने बताया कि इससे पहले उसका पति तीन शादी कर चुका है। उन्होंने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर किशोरी की बरामदगी की मांग की है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें