Move to Jagran APP

भैया दूज के दिन बीमार बड़ी बहन से मिलते ही भावुक हो उठे महाराष्ट्र के राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भाई दूज पर मंगलवार को अपनी बड़ी बहन का हालचाल लेने धारचूला पहुंचे। इस दौरान वह भावुक हो उठे!

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 10:06 AM (IST)
भैया दूज के दिन बीमार बड़ी बहन से मिलते ही भावुक हो उठे महाराष्ट्र के राज्यपाल
भैया दूज के दिन बीमार बड़ी बहन से मिलते ही भावुक हो उठे महाराष्ट्र के राज्यपाल

धारचूला, (पिथौरागढ़), जेएनएन : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बीमार चल रही बड़ी बहन पार्वती देवी से मिलने मंगलवार को धारचूला पहुंचे। बीमारी से बिस्तर पर पड़ी बहन से मिलते ही वह भावुक हो उठे। इन भावुक पलों में दोनों एक-दूसरे को देखते रहे और आंसू बहाते रहे।  वयोवृद्ध पार्वती देवी लंबे समय से बीमार चल रही हैं और बिस्तर पर हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी देहरादून से हेलीकॉप्टर से धारचूला हेलीपैड पर उतरे। जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु  सहित नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व प्रमुख राधा बिष्ट, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गब्र्याल, अशोक नबियाल, धन सिंह धामी, रुकुम सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस थापा, मनोज नेगी, महेंद्र लुंठी आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

loksabha election banner

हेलीपैड से कोश्यारी केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचे। जहां पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनसे भेंट की। टीआरएच से वह अपनी बहन पार्वती देवी के आवास पहुंचे और बीमार बहन के हालचाल लिए। इस दौरान दोनों भाई-बहन भावुक हो उठे। बीमार बहन ने बिस्तर पर लेटे ही भाई को भैयादूज की शुभाशीष दी। कोश्यारी ने इस दौरान बीमार बहन से साथ चलने को कहा। इस पर बीमार पार्वती दीदी ने कहा कि वह पहाड़ में ही जन्मी है, धारचूला उनकी कर्मस्थली रही है। वह अंतिम सांस तक यहीं रहना चाहती है। लगभग 20 मिनट तक बहन के साथ रहने के बाद राज्यपाल नगर में ही अपनी मुंहबोली बहन के घर गए।

धारचूला नगर निवासी लक्ष्मण सिंह कठायत की धर्मपत्नी को उन्होंने मुंहबोली बहन बनाया है। मुंहबोली बहन ने भैयादूज पर उनका सिर पूजा। हल्का भोजन करने के बाद राज्यपाल कोश्यार हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए। वह लगभग पैंतालीस मिनट तक धारचूला में रहे। उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थानों से पुलिस तैनात की गई थी।

यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में पीएम मोदी के आने पर असमंजस, जानिये क्यों


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.