गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के विचार को सरकार तैयार
संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने साफ किया है कि सरकार गैरसैण विधानसभा सत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के किसी भी संकल्प पर विचार को तैयार है।
नैनीताल, [जेएनएन]: संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने साफ किया है कि सरकार गैरसैण विधानसभा सत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के किसी भी संकल्प पर विचार को तैयार है। अलबत्ता यह भी जोड़ा की गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
उन्होंने विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष के विधायकों के अधिक सवाल होने को सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल मानने से इन्कार करते हुए कहा कि 1200 से अधिक सवाल आना विधायकों की राज्य व क्षेत्र के प्रति संजीदा होने का परिणाम है।
नैनीताल क्लब में प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री पंत ने कहा कि राज्य में गंभीर आर्थिक असंतुलन भाजपा सरकार को विरासत में मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य कर कुल बजट 42357 करोड़ में से 20357 करोड़ का आवंटन हो चुका है। अब तक 8247 करोड़ खर्च हो चुका है। खर्च की समयबद्ध मॉनिटरिंग की जा रही है। दिसंबर बाद खर्च बढ़ाने वालों पर कारवाई होगी। साथ ही विपक्ष के डेनिस शराब को बढ़ावा देने के आरोप का आंकड़ा प्रस्तुत कर जवाब दिया।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, बालम सिंह मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, गोपाल रावत, हरीश राणा, राजेंद्र मेहरा, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामा बरपाने को कांग्रेस तैयार
यह भी पढ़ें: यूपी में योगी हुए पास, उत्तराखंड में अब त्रिवेंद्र की परीक्षा
यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसलाः केदारनाथ और औली में तेजी से होंगे निर्माण कार्य