Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था बनाने में सरकार फेल, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

उत्‍तरकाशी की घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कहा राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह फेल हो गई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 04:46 PM (IST)
कानून व्यवस्था बनाने में सरकार फेल, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
कानून व्यवस्था बनाने में सरकार फेल, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

हल्द्वानी, नैनीताल [जेएनएन]: उत्तरकाशी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना का असर हल्द्वानी में भी दिखने लगा है। सोमवार को आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में राज्य सरकार का पुतला दहन किया और कहा राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह फेल हो गई है।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस के हेमंत साहू ने कहा कि उत्तरकाशी की घटना शर्मनाक है। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है। पुलिस-प्रशासन भी समय पर सख्ती लगाने में असमर्थ है।

यूथ कांग्रेस के हेमंत साहू ने कहा कि घटना के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान विशाल भाटी, रवि सागर, तारिक खान, जनेज कुरैशी, विशाल सक्सेना, मुकेश जोशी, दीपक, हृदसेय कुमार, मन्नू गोस्वामी, हरीश आर्य, हिमांशु गांधी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी की घटना से गुस्‍साएं कांग्रेसी, सीएम के इस्‍तीफे की मांग की

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पद्चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.