गोलू देवता के आशीर्वाद से उत्तराखंड में हमेशा होगा न्याय: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोलू देवता को नमन किया और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पुष्कर अधिकारी, हल्द्वानी । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमाऊं की आस्था के केंद्र गोलू देवता को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिस भूमि की रक्षा स्वयं देव करते हों और जिसे वीरों के बलिदान से पुण्यता मिली हो, उस भूमि के साथ अन्याय नहीं हो सकता।
गौरव सेनानी मिलन समारोह में नितिन नवीन ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। उन्होंने मां कालीचौड़ के पावन चरणों में शीश झुकाने के साथ मां नैना देवी की जाग्रत शक्तिपीठ और नींब करौरी बाबा की कैंची धाम को भी नमन किया।
इसके बाद घोड़ाखाल में विराजमान गोलू देवता का स्मरण किया, जिन्हें पूरा कुमाऊं न्याय के देवता के रूप में पूजता है। उन्होंने कहा कि गोलू देवता का आशीर्वाद उत्तराखंड के साथ है। जिस भूमि पर देवताओं का आशीर्वाद और वीरों के बलिदान की गाथाएं हों, वहां अन्याय नहीं हो सकता।
उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के साथ हमेशा न्याय होगा और प्रदेश के साथ भारत भी लगातार आगे बढ़ेगा। कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल चार धामों से नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों की इस पवित्र भूमि को पंचम धाम की संज्ञा दी है। यह वह भूमि है, जहां हर घर से कोई न कोई बेटा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है। उन्होंने इस वीरभूमि की माटी और यहां के सैनिक परिवारों को नमन किया।
