Haldwani News: युवती को कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात
चंदन मेहता ने उसे आफिस में बुलाया और कोल्डड्रिंग पिलाकर जबरन दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। उसका जबरन गर्भपात कराया। गर्भपात के दौरान दूसरा फैलोपियन ट्यूब इन्फेक्शन फैलने के कारण बंद हो गया है। जिससे वह कभी मां नहीं बन सकती है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर दो बच्चों के पिता ने युवती को हवश का शिकार बनाया। आरोप है कि व्यक्ति उसे अपने आफिस में बुलाता था और कोल्डड्रिंक में नशा पिलाया जाता था। बेहोश होने पर उससे दुष्कर्म किया जाता था। गर्भवती होने पर एक निजी अस्पताल में जबरन गर्भपात कराया। फैलोपियन ट्यूब इन्फेक्शन फैलने के कारण वह अब कभी मां नहीं बन सकती। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में एक युवती ने बताया वह हल्द्वानी में काम करती है और यहीं किराए पर रहती है। उसके साथ हिम्मतपुर तल्ला, मुखानी निवासी चंदन सिंह मेहता भी काम करता था। चंदन अक्सर उसे काम करने के लिए अपने आफिस नवाबी रोड में बुलाता था। जून 2019 को चंदन मेहता ने उसे आफिस में बुलाया और हमेशा की तरह कोल्डड्रिंग पिलाकर जबरन दुष्कर्म किया।
उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर चंदन ने उसे अविवाहित बताकर शादी करने का झांसा दिया और निजी अस्पताल में ले गया। जहां उसका जबरन गर्भपात कराया।
अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसे रूद्रा बैंक्वेट हाल हल्द्वानी में रखा गया। गर्भपात के दौरान उसका फैलोपियन ट्यूब निकाल दिया व दूसरा फैलोपियन ट्यूब इन्फेक्शन फैलने के कारण बंद हो गया है। जिससे वह भविष्य में कभी मां नहीं बन सकती है।
आरोप है कि चंदन ने मार्च 2020 में उसके माता-पिता से मिलकर जल्द शादी करने की बात कही। लेकिन टालमटोल करता गया। शादी का दबाव बनाने पर उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया तहरीर के आधार पर चंदन सिंह मेहता पर गर्भपात कराने व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।