तेज आंधी से गोशाला की छत उड़ी
विकासखंड ओखलकांडा में गुरुवार की देर रात आंधी तूफान से मल्ला ओखलकांडा में एक गोशाला की छत उड़ गई।
संस, भीमताल: विकासखंड ओखलकांडा में गुरुवार की देर रात आंधी तूफान से मल्ला ओखलकांडा में एक गोशाला की छत उड़ गई। ग्रामीण दीपक बगर्ली के मुताबिक जिस वक्त गोशाला की जब छत उड़ी उस समय वहां जानवर बंधे थे। इस दौरान कुछ जानवर घायल हो गए। बांकी जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ।
सिलौटी पंत में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़
इधर सिलौटी पंत में गुरुवार देर रात आंधी के चलते बिजली के लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे क्षेत्र में करंट फैल गया। ऊर्जा निगम कर्मियों द्वारा रात में ही जंपर को काट दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कनार्टक ने निगम के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त लाइन को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि लाइन की मरम्मत कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
इधर विकासखंड रामगढ के नथुआखान क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिससे सेब, आड़ू, पुलम, खुमानी फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। नथुआखान के बागवान व नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लि के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नथुआखान में उनका भी फलों का बगीचा है। शुक्रवार को हुई भारी ओलावृष्ट से बगीचों के फलों के को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि यहां के अधिकांश लोग खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है। इस वर्ष ओलावृष्टि से किसानों की कमर तोड़ दी है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से फलों को पहुंचे नुकसान की सूचना सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।