Move to Jagran APP

यूपीएससी की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में राट्रीय स्तर पर छाया कुमाऊं का 'गौरव' nainital news

हल्द्वानी के दयाल विहार फेस टू निवासी गौरव जोशी ने ऑल इंडिया स्तर पर सिविल इंजीनियरिंग में 37वीं रैंक हासिल कर कुमाऊं का गौरव बढ़ाया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 08:23 PM (IST)
यूपीएससी की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में राट्रीय स्तर पर छाया कुमाऊं का 'गौरव' nainital news
यूपीएससी की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में राट्रीय स्तर पर छाया कुमाऊं का 'गौरव' nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियङ्क्षरग सर्विस की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया। हल्द्वानी के दयाल विहार फेस टू निवासी गौरव जोशी ने ऑल इंडिया स्तर पर सिविल इंजीनियरिंग में 37वीं रैंक हासिल कर कुमाऊं का गौरव बढ़ाया है। आईईएस की परीक्षा जून में हुई थी। सितंबर-अक्टूबर में साक्षात्कार होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं।

loksabha election banner

मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले गौरव ने पिछले साल ऑल इंडिया लेबल पर 97वीं रैंक हासिल की थी। गौरव अपने पिछले रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे। वह फिर से अपने लक्ष्य पर जुट गए और इस बार 37वीं रैंक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। गौरव ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से की। एनआइटी वारंगल से सिविल इं‍जीनियरिंग में स्नातक किया। गौरव के पिता सुरेश चंद्र जोशी पीएमजीएसवाई कपकोट बागेश्वर में सहायक अभियंता हैं। मां गीता जोशी उद्यान विभाग रुद्रपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। चाचा गोविंद जोशी समेत सभी परिजनों से गौरव की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्वविद्यालय अब विस्तार योजनाओं पर करेगा फोकस nainital news


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.