रामनगर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष गौरव ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
रामनगर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने गुरुवार देर रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने मध्यरात्रि घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने घर में जाकर देखा तो उनके पैरों के तलों से जमीन खिसक गई।
रामनगर, जागरण संवाददाता : रामनगर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने गुरुवार देर रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने मध्यरात्रि घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने घर में जाकर देखा तो उनके पैरों के तलों से जमीन खिसक गई। फंदे से उतार कर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से एनएसयूआई कार्यकर्ता स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम छोई निवासी गौरव फर्त्याल ने घरेलू विवाद की वजह से रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। स्वजन रात में ही उसे सयुंक्त चिकित्सालय लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले से परेशान था। एनएसयूआई से उसने चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि गौरव काफी हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था। उसके आत्मघाती कदम की जानकारी जैसे ही दोस्तों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिली वह स्तब्ध हो गए। उसके निधन पर कालेज के स्टाफ ने भी शोक जताया है। गौरव अपने घर का इकलौता था।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें